Friday, July 3rd, 2026

Ananya Panday Bikini Photos: बीच वेकेशन से शेयर कीं सिज़लिंग तस्वीरें, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

मुंबई 
बॉलीवुड डीवा अनन्या पांडे बड़े पर्दे पर हों या सोशल मीडिया पर फैन्स को कभी निराश नहीं करती हैं. अनन्या सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर फैन्स को लाइफ की अपडेट देती रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस ग्रीस में वेकेशन एंजॉय कर रही थीं. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने लग्जरी वेकेशन की झलक दिखाई है। अनन्या की इस ट्रिप में उनकी बहन रायसा भी उनके साथ नजर आईं. ग्रुप फोटो में ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को भी देखा गया।          

 विदेश में हॉलीडे एंजॉय करते हुए अनन्या बेहद खुश दिखीं. ऑलिव ग्रीन कलर की बिकिनी में अनन्या बोल्ड और खूबसूरत नजर आईं। एक तस्वीर में अनन्या समंदर किनारे रेत पर बैठकर खूबसूरत सनसेट का आनंद लेती नजर आईं. फोटो काफी सुकून देने वाली है। ग्रीस में अनन्या ने ना सिर्फ अपना बोल्ड लुक दिखाया, बल्कि उन्होंने वहां की खूबसूरत और लजीज खाने का भी मजा लिया। अनन्या ने एक तस्वीर अपनी गर्लगैंग संग भी डाली है, जिसमें वो बेहद खुश नजर आईं. अनन्या की तस्वीरें फैन्स का दिल जीत रही हैं।

एक फैन ने लिखा कि वाह... अनन्या... वाह... दूसरे ने लिखा क्या अदा है. कुछ ने कहा कि Uff जान लोगी क्या. कई फैन्स ने फायर इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। 

 

#Ananya Panday

Source : Agency

आपकी राय

15 + 1 =

पाठको की राय