Saturday, May 16th, 2026
Breaking
  •    मंत्री दयाल दास बघेल ने बाल वैज्ञानिक सृष्टि और पीयूष को किया सम्मानित मांडल राष्ट्रीय विज्ञान मेला दिल्ली के लिए चयनित  •    पेट्रोल-डीजल बचत पर PM मोदी की अपील, लॉकडाउन को लेकर किरेन रिजिजू का बड़ा बयान  •    विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिली नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ को दी 102 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात  •    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई संवेदनशील और जिम्मेदार प्रशासनिक कार्यशैली : ईंधन बचत, समय प्रबंधन और सुशासन का समन्वित मॉडल बनी समीक्षा बैठक  •    राज्यपालरमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले दिव्यांग खिलाड़ी रोहित सिंह, मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मंत्रालय में ग्वालियर जिले के दिव्यांग खिलाड़ी (पैरा प्लेयर) श्री रोहित सिंह ने सौजन्य भेंट की। श्री रोहित ने पैरा आर्म रेसलिंग कप-2025 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 60 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक और 70 किग्रा भार वर्ग में दो कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रौशन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोहित की प्रशंसा कर उसे पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह भी उपस्थित थे।

 

 

Source : Agency

आपकी राय

6 + 8 =

पाठको की राय