Saturday, May 16th, 2026
Breaking
  •    मंत्री दयाल दास बघेल ने बाल वैज्ञानिक सृष्टि और पीयूष को किया सम्मानित मांडल राष्ट्रीय विज्ञान मेला दिल्ली के लिए चयनित  •    पेट्रोल-डीजल बचत पर PM मोदी की अपील, लॉकडाउन को लेकर किरेन रिजिजू का बड़ा बयान  •    विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिली नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ को दी 102 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात  •    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई संवेदनशील और जिम्मेदार प्रशासनिक कार्यशैली : ईंधन बचत, समय प्रबंधन और सुशासन का समन्वित मॉडल बनी समीक्षा बैठक  •    राज्यपालरमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जनकपुर में 16 अगस्त को भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मटकी फोड़ और दही हांडी प्रतियोगिता रहेंगी आकर्षण का केंद्र

एमसीबी/जनकपुर

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व इस वर्ष भी जनकपुर के हनुमान मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि नगरवासियों के सहयोग से होने वाला यह वार्षिक आयोजन न केवल धार्मिक आस्था, बल्कि सांस्कृतिक परंपराओं का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार, 16 अगस्त 2025 को रात्रि 8 बजे से होगा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता (बालक, बालिका, पुरुष और महिला वर्ग) में विजेताओं को ₹1100 और अन्य आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे। वहीं, बालक वर्ग की दही हांडी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार ₹21,000 नगद रखा गया है।

रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का विशेष धार्मिक आयोजन होगा, जिसमें भजन-कीर्तन, आरती और भगवान के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण में भक्ति संगीत, सजावट और पारंपरिक झांकियों से वातावरण कृष्णमय रहेगा।

प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए 9893048348, 9617338199, 7354241551 पर संपर्क किया जा सकता है।

आयोजकों ने नगर के सभी श्रद्धालु, माताओं-बहनों, युवाओं और बच्चों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार इस आयोजन में शामिल होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को और भी भव्य व सफल बनाएं।

 

Source : Agency

आपकी राय

5 + 11 =

पाठको की राय