Friday, May 15th, 2026

गुमला में बिजली गिरने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, मासूम बच्चों के सिर से उठा साया

गुमला

 झारखंड के गुमला से एक दिल-दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां ठनका गिरने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, घटना गुमला जिले के सोंगरा गांव की है। मृतकों की पहचान हरखमईन और उनकी पत्नी सुको के रूप में हुई है। दोनों के तीन मासूम बच्चे हैं। बताया जा रहा दोनों पती-पत्नी मछली पकड़ने कोइल नदी गए थे। उनके साथ तीन अन्य लोग भी थे। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ और ठनका गिरने से दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि बाकी तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना ने तीन मासूम बच्चों के सिर से उनके मां-बाप का साया छीन लिया।

 

 

Source : Agency

आपकी राय

10 + 7 =

पाठको की राय