Friday, May 15th, 2026

आईईडी विस्फोट एक जवान गंभीर रूप से घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

रांची

झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के संवेदनशील सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए आईईडी विस्फोट किया जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब सुरक्षा बल इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी पहले से बिछाए गए आईईडी में विस्फोट हुआ, जिससे एक जवान घायल हो गया। वहीं जवान को बेहतर इलाज के लिए तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है।

घटना की पुष्टि कोल्हान के डीआईजी मनोज रतन चौथे ने की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं और तलाशी अभियान को और तेज़ कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और नक्सलियों की तलाश जारी है। 

 

Source : Agency

आपकी राय

6 + 6 =

पाठको की राय