Saturday, June 13th, 2026

दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा सुविधा को बढ़ावा, पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड व्यवस्था में नया बदलाव

नई दिल्ली
 राजधानी दिल्ली परिवहन निगम ( डीटीसी ) ने एनसीएमसी 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड वितरण केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को हर सोमवार को साप्ताहिक अवकाश देने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 जून से लागू होगी। विभाग के इस पहल की वजह से अब सोमवार को पिंक सहेली स्मार्ट केंद्र बंद रहेंगे।

डीटीसी द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, दिल्ली सरकार की पिंक सहेली योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा सुविधा देने के लिए NCMC स्मार्ट कार्ड वितरण अभियान 3 मार्च 2026 से शुरू किया गया था। शुरुआत में करीब 50 केंद्रों से शुरू हुई यह व्यवस्था बढ़कर 70 से अधिक केंद्रों तक पहुंच गई। अब तक 10 लाख से अधिक पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड में क्या होगा
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड में सफर करने वाली महिला का पूरा डाटा उपलब्ध होगा, जो आधार से लिंक होगा। इस पर एक QR Code होगा, जिसे स्कैन कर वह डीटीसी बसों में मुफ्त में सफर कर पाएंगी। महिलाएं जितनी बार सफर करेंगी, उतनी ट्रिप इसमें एड होती जाएंगी। हालांकि, दिल्ली की महिलाओं के लिए यह अनलिमिटेड है।

कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली का आधार कार्ड होना अनिवार्य
कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य है। इसके लिए आपको दिल्ली के पते का प्रमाण पत्र (जैसे- दिल्ली का वोटर आईडी, आधार कार्ड) दिखाना होगा।

कैसे काम करेगा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड
आपको सबसे पहले पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा। जिस ढंग से हम मेट्रो में कार्ड को स्कैन करते हैं, वैसे ही कंडक्टर को यह कार्ड दिखाना होगा। कंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ETM) पर टैप करेंगे और आपकी एंट्री हो जाएगी। आप आराम से सफर कर सकती हैं।

कैसे बनेगा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली में जगह-जगह काउंटर लगाए जाएंगे। द‍िल्‍ली में कुल 50 सेंटर्स पर काउंटर शुरू क‍िए गए हैं, जो सातों द‍िन काम करेंगे। यहां सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच जाकर आप अपना स्‍मार्ट कार्ड बनवा सकती हैं।

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
    आधार कार्ड
    दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र
    फोटो

 

#Pink Saheli

Source : Agency

आपकी राय

14 + 9 =

पाठको की राय