Thursday, July 9th, 2026

ओवरचार्जिंग खत्म करने को MCD की पहल, 37 पार्किंग साइट्स पर बदलेगा सिस्टम

नई दिल्ली
 MCD ने दिल्ली की पार्किंग साइट्स पर धड़ल्ले से चल रहे ओवरचार्जिंग के खेल को खत्म करने के लिए अनूठी पहल की है। MCD साइट्स को चलाने के लिए कॉन्ट्रैक्टर को अपनी POS मशीनें देगी।

ये मशीनें MCD के सर्वर के साथ लिंक रहेगी। कॉन्ट्रैक्टर जब गाड़ी मालिक को पार्किंग स्लिप जारी करेगा तो गाड़ी जितने घंटे पार्किंग में खड़ी रही, 20 रुपये घंटे के हिसाब से मशीन से स्लिप जनरेट हो जाएगी। क्योंकि पार्किंग स्लिप MCD के सर्वर से ही जनरेट होगी, इससे पार्किंग कॉन्ट्रैक्टर गाड़ी मालिक से निर्धारित पार्किंग चार्ज से ज्यादा धनराशि की वसूली नहीं कर पाएगा।

    ओवरचार्जिंग खत्म करने के लिए MCD कॉन्ट्रैक्टर को अपनी POS मशीनें देगी
    जल्द ही पार्किंग की पर्ची नहीं तो पैसा नहीं का सिस्टम होगा लागू

पहले चरण में 4-5 पार्किंग साइट्स पर होगी शुरुआत

  •     MCD के एक टॉप अधिकारी ने बताया कि इसके लिए मल्टिनेशनल बैंक के साथ समझौता हो गया है।
  •     पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले पहले चरण में 4-5 पार्किंग साइट्स पर नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
  •     इसकी सफलता के बाद बाकी साइट्स पर भी इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
  •     MCD के आरपी सेल विभाग ने अलग-अलग जोन में 37 पार्किंग साइट्स चिन्हित की है।
  •     करोल बाग जोन में चार, सिटी एसपी जोन में चार, रोहिणी जोन में तीन, नजफगढ़ जोन में छह, साउथ जोन में तीन, वेस्ट जोन में तीन, केशवपुरम, सिविल लाइन, सेंट्रल और शाहदरा साउथ जोन में एक एक पार्किंग सहित टोटल 37 पार्किंग साइट्स चिन्हित की गई है।
  •     पार्किंग साइट्स की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इन पार्किंग साइट्स पर लगभग 4000 गाड़ियों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी।

अधिकारी ही बने थे शिकार
MCD के टॉप अधिकारी पिछले दिनो लाजपत नगर मार्केट गए थे। वहां जब कार पार्किंग में लगाई तो पार्किंग स्टाफ ने ओवरचार्ज किया था। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने तब पैसे तो दे दिए लेकिन उसी समय ओवरचार्जिंग को खत्म करने की योजना पर काम शुरू कर दिया था।

 

 

#MCD's new plan

Source : Agency

आपकी राय

10 + 14 =

पाठको की राय