Saturday, June 13th, 2026

दोहा डायमंड लीग से नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी, शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली
 भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 19 जून को होने वाली दोहा डायमंड लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वह इन दिनों स्विट्जरलैंड में पीठ की चोट से उबर रहे हैं। टोक्यो ओलिंपिक 2020 के स्वर्ण पदक और पेरिस ओलिंपिक 2024 के रजत पदक विजेता नीरज ने पिछले वर्ष दोहा में ही अपने डायमंड लीग अभियान की शुरुआत की थी और पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था।

हरियाणा के 28 वर्षीय नीरज इस समय अपने लंबे समय के फिजियोथेरेपिस्ट इशान मरवाहा और कोच जय चौधरी के साथ स्विट्जरलैंड के बिएन शहर में 47 दिनों के आफ सीजन प्रशिक्षण शिविर में हैं। वे इस वर्ष होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों की तैयारियों में जुटे हैं। दोहा के कतर स्पोर्ट्स क्लब में होने वाली प्रतियोगिता में दुनिया के कई शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी भाग लेंगे।

इनमें श्रीलंका के विश्व नंबर एक खिलाड़ी रुमेश थरंगा पथिराजे शामिल हैं, जिन्होंने चार जून को रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था। उनके अलावा पाकिस्तान के पेरिस ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मौजूदा विश्व चैंपियन केशार्न वालकाट भी मैदान में उतरेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होगी। ग्रेनाडा के पूर्व दो बार के विश्व चैंपियन और ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता एंडरसन पीटर्स तथा अमेरिका के विश्व कांस्य पदक विजेता कर्टिस थांपसन भी इसमें हिस्सा लेंगे।

 

#Neeraj Chopra

Source : Agency

आपकी राय

5 + 1 =

पाठको की राय