Saturday, May 16th, 2026
Breaking
  •    मंत्री दयाल दास बघेल ने बाल वैज्ञानिक सृष्टि और पीयूष को किया सम्मानित मांडल राष्ट्रीय विज्ञान मेला दिल्ली के लिए चयनित  •    पेट्रोल-डीजल बचत पर PM मोदी की अपील, लॉकडाउन को लेकर किरेन रिजिजू का बड़ा बयान  •    विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिली नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ को दी 102 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात  •    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई संवेदनशील और जिम्मेदार प्रशासनिक कार्यशैली : ईंधन बचत, समय प्रबंधन और सुशासन का समन्वित मॉडल बनी समीक्षा बैठक  •    राज्यपालरमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जेल प्रहरी से बदसलूकी पर शोएब ढेबर की मुश्किलें बढ़ीं, गैर जमानती धाराओं में FIR

रायपुर

 छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ भी पुलिस ने कई गैर जमानती धाराओं के साथ अपराध पंजीबद्ध कर दिया है. शोएब रायपुर के पूर्व मेयर ऐजाज ढेबर का भतीजा है. उसने बीते दिन केंद्रीय जेल परिसर में जेल प्रहरी से गाली-गलौच की और राजनीतिक धौंस जमाते हुए अपने पिता अनवर से मिलने पहुंचा था.

जेल प्रहरी से दुर्व्यवहार करने के बाद जेल अधीक्षक ने शोएब ढेबर के जेल के अंदर मुलाकात कक्ष में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया. वहीं दूसरे दिन आज शोएब पर शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, गाली गलौज करने के लिए BNS की धारा 221, 296, 329 के तहत गंज पुलिस थाने में FIR भी दर्ज कर दी गई है.

 

Source : Agency

आपकी राय

9 + 6 =

पाठको की राय