Friday, May 15th, 2026

पटना के अस्पताल में ली अंतिम सांस, पहलवान विवेकानंद सिंह का निधन

पटना

बिहार के खेल जगत से बेहद दुखद खबर आई है। दरअसल, राज्य के मशहूर पहलवान और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध विवेकानंद सिंह का बुधवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने पटना के आरोग्य अस्पताल में अंतिम सांस ली। वहीं विवेकानंद सिंह के निधन से राज्य में खेल जगत और उनके प्रशंसकों के बीच गहरी शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि विवेकानंद सिंह को 27 मार्च को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं 2 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली। विवेकानंद सिंह बिहार के प्रमुख कुश्ती पहलवानों में से एक थे और उन्हें 'बिहार केसरी' के नाम से जाना जाता था। अपने कुश्ती करियर में राज्य का नाम रोशन किया। यह भी जानकारी मिली है कि विवेकानंद सिंह मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के भाई थे।

 

Source : Agency

आपकी राय

6 + 3 =

पाठको की राय